पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोवा को एक बार इस नजर से भी देखें

गोवा को एक बार इस नजर से भी देखें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\\\"गोवाभारत के खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है, लेकिन लोग इसे न्यू ईयर और हनीमून तक ही सीमित रखते हैं। गोवा साल के 365 दिन टूरिज्म के लिहाज से बेहतर है। इसी को प्रोमोट करने के लिए चंडीगढ़ आया हूं।\\\' गोवा टूरिज्म के मार्केटिंग मैनेजर प्रवीण कुमार ने गोवा टूरिज्म पर यह बात कही। वह होटल शिवालिक व्यू में गोवा टूरिज्म को प्रोमोट करने आए थे। उन्होंने कहा कि अकसर लोग गोवा को उसके बीच की वजह से ही जानते हैं। जबकि यहां कई खूबसूरत वाटरफॉल और नदियां भी हैं। साथ ही स्पेशल अट्रेक्शन में सदियों पुराने चर्च और किले शामिल हैं। साथ ही बर्ड लाइफ सेंचुरी, वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के अलावा वाॅटर स्पोर्ट्स के लिए भी गोवा एक आदर्श जगह है।

चंडीगढ़वालों को पसंद है बीच और कसीनो कल्चर: प्रवीणने कहा कि चंडीगढ़ से आने वाले ज्यादातर टूरिस्ट्स को गोवा की दो चीजें बहुत पसंद है। पहला, यहां के बीच और दूसरा यहां का कसीनो कल्चर। गोवा ही एकमात्र राज्य है जहां कसीनो लीगल है। प्रवीण के मुताबिक गोवा में अक्टूबर से लेकर फरवरी तक टूरिस्ट की भीड़ लगती है। उसके लिए समय से पहले ही बुकिंग जरूरी है। अगल कोई किफायती रेट्स में यहां आना चाहे तो वे गोवा टूरिज्म द्वारा बनाए गए 12 गेस्ट हाउस में ऑनलाइन या कॉल करके बुकिंग करवा सकते हैं। इसके लिए सभी जरूरी जानकारी गोवा टूरिज्म की वेबसाइट पर उपलब्ध है। गोवा में वाॅटर स्पोर्ट्स हर महीने उपलब्ध है। साथ ही यहां गर्मियों में बीच के अलावा मॉनसून में हरियाली भी देखने लायक होती है। एक और अच्छी बात जो गोवा में मिलेगी वह यह की यहां महिलांए भी टैक्सी चलाती हैं। गोवा टूरिज्म ने इसे हाल ही में अक्टूबर में लॉन्च किया। इसका मकसद गोवा में आने वाली फीमेल टूरिस्ट की सेफ्टी है।

सी कैथेड्रल- 1619में बना सी कैथेड्रल एशिया का सबसे बड़ा चर्च है। इसमें पुर्तगाली आर्किटेक्चर का काम देखा जा सकता है।

महादेवमंदिर- भगवानशिव का यह मंदिर 12 वीं सदी का बना है। यह गोवा का सबसे पुराना मंदिर है।

सलीमअली बर्ड सेंचुरी- गोवाकी इस बर्ड सेंचुरी में पक्षियों की कुल 420 तरह की प्रजातियों को देखा जा सकता है।

फिल्मएंड म्यूजिक फेस्टिवल- गोवामें संगीत और फिल्म से संबंधित तीन प्रमुख फेस्टिवल होते हैं। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया, इंटरनेशनल जैज फेस्टिवल और सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल। यह सब नवंबर औ