- Hindi News
- एक्टर करण टैकर जल्द ही चैनल बिंदास के शो हल्ला बोल सीजन 2 को होस्ट करते नजर आएंगे
एक्टर करण टैकर जल्द ही चैनल बिंदास के शो हल्ला बोल सीजन-2 को होस्ट करते नजर आएंगे
\\\"ड्रीमरोल कोई नहीं होता, बस जो भी किरदार आप निभा रहे हैं उसमें बेस्ट देना जरूरी होता है।\\\' यह कहना है एक्टर करण टैकर का। करण डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा में बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाकर लाखों दिल जीत चुके हैं। अब वे जल्द ही चैनल बिंदास के शो हल्ला बोल सीजन-2 को होस्ट करते नजर आएंगे। वे इससे पहले सीजन-1 को भी होस्ट कर चुके हैं। बातचीत में उन्होंने साझा किए अपने अनुभव। शो के बारे में उन्होंने बताया, \\\"हल्ला बोल में हिम्मती महिलाओं की कहानी दिखाई जाती है, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। ऐसी ही मोटिवेशनल कहानियों को शो के दौरान पेश किया जाता है। जिसे होस्ट करने का मौका मुझे मिला।\\\' अपने करियर के बारे में बताते हैं, \\\"बचपन से ही नौटंकी करने का शौक रहा है। स्कूल और कॉलेज टाइम में थिएटर भी करता रहा हूं। मुझे लगता है कि यही ऐसा प्रोफेशन है जो मेरे दिल के करीब है।\\\' झलक दिखला जा के अनुभव याद करते हुए कहते हैं, \\\"झलक का मंच ऐसी जगह थी जहां हमें खुद का बेस्ट देना था। कॉम्पिटीशन तो था, लेकिन खुद को साबित भी करना था।\\\' चंडीगढ़ के बारे में उन्होंने कहा, \\\"यहां की लड़कियां बेहद खूबसूरत हैं। मैं शिमला जाता हूं तो चंडीगढ़ से होकर गुजरता हूं। बेहद सुंदर शहर है यह।\\\' शादी को लेकर कोई प्लानिंग? हंसते हुए करण जवाब देते हैं, \\\"आप आज लड़की ढूंढ दें मैं शादी कर लेता हूं।\\\'
दीवाने हैं खुशबू के
करण ने बताया कि मुझे खुशबू बहुत आकर्षित करती हैं। यूं कह लीजिए खुशबू मुझे दीवाना बना देती हैं। मुझे मोगरा, जैसमीन,गेंदे, ट्यूलिप आदि फूलों की खुशबू काफी पसंद हैं।
करण बताते हैं, \\\"मैं खाने का बेहद शौकीन हूं। अमृतसर, दिल्ली कहीं भी चला जाऊं। मैं वहां का स्पेशल फूड जरूर ट्राई करता हूं। मुझे गर्म-गर्म गुलाब जामुन खाना बेहद पसंद है। इसके अलावा मुझे सोशल कॉज के लिए काम करना अच्छा लगता है। मेरी मम्मी सोशल काॅज से जुड़ी हुई हैं जब भी वक्त मिलता है तो उनकी हेल्प करता हूं।\\\'
पसंद हैं ये
हल्ला बोल में हिम्मती महिलाओं की कहानी
con call