पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़

सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़

देशमें बनीं ये ब्राइडल वियर इटैलियन, स्पेनिश और अमेरिकन ड्रेसेज का फ्यूजन है। यहां तक कि फैब्रिक और लेसेज इटली, दुबई आैर सिंगापुर से इंपोर्ट किए गए हैं। कुल मिलाकर डेलिकेट आैर सॉफ्ट फैब्रिक्स का मिक्स एंड मैच है यह कलेक्शन। जो इंडियंस पर सूट तो करेगा ही है साथ ही कल्चर से भी मेल खाएगा। हालांकि डिजाइनर्स के मुताबिक यह कलेक्शन खास तौर से पंजाबी दुल्हन को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। यहां बात हो रही है दिल्ली बेस्ड मां-बेटी डिजाइनर्स विंकी सिंह और राशिमा सिंह की ब्राइडल वियर कलेक्शन की। अपने लेबल, \\\"मिनिस्ट्री ऑफ डिजाइन\\\' के तहत यह जोड़ी बुधवार से होटल माउंटव्यू में दो दिन की ब्राइडल वियर एग्जिबीशन ऑर्गनाइज कर रही हैं। दोनों के मुताबिक इस कलेक्शन में उन्होंने यूरोप के बोल्ड स्टाइल को अपनी ट्रेडिशनल ड्रेसेज पर आजमाया है क्योंकि पंजाबी लड़कियां बोल्ड होती हैं। साथ ही उन्हें कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना भी अच्छा लगता है। यह कलेक्शन ऐसे लोगों के लिए है जो अपनी अच्छी लुक्स के लिए एक्सपेरिमेंट करने से परहेज नहीं करते। विंकी ने बताया कि उन्होंने अपना लेबल साल 2000 में शुरू किया था। तब से अब तक उन्होंने इंटरनेशनल मार्केट में खुद को स्थापित किया है। अपने डिजाइंस लंदन, अमेरिका और यूरोप में सप्लाई किए हैं। पहली बार पंजाबियों के लिए वह अपने डिजाइंस लेकर आई हैं। इनकी बेटी राशिमा सिंह ने लंदन से फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएट किया है। वैसे दोनों पंजाब के फिरोजपुर से हैं।