मिक्स एंड मैच ब्राइडल कलेक्शन
दिल्लीबेस्ड मां-बेटी डिजाइनर्स विंकी और राशिमा सिंह जल्द ही अपने स्टोर की ओपनिंग भी चंडीगढ़ में करने जा रही हैं।
लेट्स डिजाइन टुगेदर
collection
कलेक्शन की खासियत
{कलेक्शनमें सिलवेट्स पूरी तरह से वेस्टर्न और एंब्राॅयडरी पूरी तरह से इंडियन है। इससे मिलने वाले फ्यूजन लुक इसे खास बनाता है।
{कटवर्क और एप्लीक वर्क है फोर्टे
{रेंज 50 हजार से शुरू है।
विंकी के मुताबिक पंजाबी होने के नाते उन्हें यह अहसास हुआ है कि पंजाबी दुल्हनों की पसंद, शादी और स्टाइल, तेजी से बदला है। कुछ सालों में पंजाब से उनकी क्लाइंटेल बढ़ी है। इसलिए वह अब ब्राइड के आउटफिट को डिजाइन करते हुए उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करती हैं। इस दौरान वह क्लाइंट को दो-तीन बार ट्रायल के लिए भी बुलाती हैं। उनका मकसद सिर्फ पैसा कमाना नहीं है। इनके लेबल की टैगलाइन भी लेट्स डिजाइन टुगेदर है।