पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"ग्रामर सीखनी चाहिए लिखने वालों को\'

\"ग्रामर सीखनी चाहिए लिखने वालों को\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\\\"यहएक अच्छी बात है कि हर बॉलीवुड फिल्म में एक पंजाबी गाना होता है। लेकिन उन गानों की ग्रामर और शब्द इतने खराब होते हैं कि सुन कर बुरा लगता है।\\\' शहर पहुंचे पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने यह बात कही। जस्सी ने कहा कि जल्द ही उनका नया गाना रिलीज होगा जो फिल्म \\\"मैं और मिस्टर राइट\\\' में है। गाने के बोल \\\"मुंडा देसी दारू\\\' है। ‘शुरू में इस गाने को गाना नहीं चाहता था, क्योंकि किसी भी तरह की गलत बातों को प्रोमोट करने के खिलाफ हूं। यह पहला और आखिरी गाना होगा जिसमें दारू की बात कर रहा हूं।’ उनके मुताबिक पंजाब में तो लोग पंजाबी भाषा समझ लेते हैं पर दूसरे राज्यों में भाषा की समझ होने की वजह से गलत संदेश जा रहा है। अपनी बात को समझाते हुए उन्होंने बताया, \\\"थोड़े दिन पहले एक कॉन्सर्ट में गाने के लिए राजस्थान पहुंचा। एक लिसनर ने \\\"जदो नच्चे पैण दी\\\' गाने को कहा। सबसे पहले तो मैंने उन्हें समझाया कि यह गाना मेरा नहीं है, वैसे भी इस गाने की ग्रामर गलत है। या तो गायक इसमें पूरी तरह से गाली दे या तो उसे फोक फॉर्म में गाए, फिर मैंने उस लिसनर को गाने का ऑरिजनल फोक वर्जन सुनाया। दुख होता है जब लोगों तक इन गलत गानों की वजह से पंजाबी भाषा के बारे में गलत संदेश जा रहा है।\\\' इसका कारण बताते हुए कहते हैं कि ऐसे गीत वे लोग लिखते हैं जिनकी साहित्य में कोई रूचि नहीं।

ढाई हजार में से कुल चार गाने ही अच्छे...

थोड़े दिन पहले ही एक म्यूजिकल कॉन्टेस्ट के लिए गुरदास मान साहिब और साहित्यकार सुरजीत पात्तर जी से मिलना हुआ। इस कॉन्टेस्ट में पंजाबी सिंगर्स द्वारा गाए हुए सभी गानों में से कुछ अच्छे गानों का चयन करना था। लिस्ट में कुल ढाई हजार गाने थे। मुश्किल से कुल चार गाने अच्छे मिले। ज्यादातर गाने सुनने के बाद गुरदास मान बोले कि इन गानों को सुनने के लिए भी एक अवाॅर्ड होना चाहिए। कितने हल्के दर्जे के गाने हैं। युवा गायकों में कौन आजकल अच्छा काम कर रहा है? के जवाब में जसबीर ने कहा कि आजकल फिरोज खान, जस्सी गिल, अमरिंदर गिल, लखविंदर वडाली और वारिस ब्रदर्स अच्छा काम कर रहे हैं।

one toone