पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"भंगड़ा अब वर्कआउट का हिस्सा जो हो गया है’

\"भंगड़ा अब वर्कआउट का हिस्सा जो हो गया है’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘भंगड़ास्ट्रेस बस्टर होने के साथ-साथ एक एनर्जेटिक डांस फॉर्म है। इसलिए अब यह डांस फॉर्म डेली वर्कआउट का अहम हिस्सा बन चुकी है, सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी।’ ऐसा कहना है सिटी बेस्ड डांसर, इंटरनेशनल भंगड़ा ट्रेनर, कोरियोग्राफर और एक्टर हरसिमरन प्रीत सिंह का। हरसिमरन हालही में जर्मनी, स्वीडन और डेनमार्क में एक महीने की भंगड़ा ट्रेनिंग देकर लौटे हैं। बताते हैं, ‘विदेशों के जिम और फिटनेस सेंटर्स में भंगड़े को वर्कआउट के साथ जोड़ा गया है। जनवरी 2015 में फिर से जर्मनी, नॉर्वे आैर डेनमार्क में ट्रेनिंग देने के लिए जा रहा हूं। ऐसे ही फरवरी में सिंगापुर का प्लान है। वहां 15 दिन तक कार्पोरेट शोज में पार्टिसिपेट करुंगा।’ विदेशों में भंगड़ा सिखाने का सिलसिला कैसे शुरु हुआ? के सवाल पर हरसिमरन, ‘विदेश में भंगड़ा सिखाने के लिए मुझे मेरी स्टूडेंट क्रिस्टीन नेलसन ने बुलाया था। क्रिस्टीन से मुलाकात साल 2013 में हुई थी। दरअसल न्यूयाॅर्क बेस्ड मसाला भंगड़ा ऑर्गनाइजेशन के मुंबई में हुए एक मेले में क्रिस्टीन ने मुझसे ही भंगड़ा सीखा था। यहीं से इंस्पायर्ड होकर क्रिस्टीन ने डेनमार्क और नाॅर्वे में भंगड़ा सिखाना शुरू किया और फिर मुझे ट्रेनिंग देने के लिए बुलाया।’ हरसिमरन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इन विदेशियों को भंगड़ा सिखाने का उनका एक्सपीरियंस काफी एक्साइटिंग रहा। उनकी पिकअप हम इंडियंस से कहीं ज्यादा है। इसलिए एक घंटे की क्लास में भंगड़ा सीखने के अलावा वह कोरियोग्राफी भी तैयार कर लेते थे। हरसिमरन ने उन्हें म्यूजिक पर भंगड़े की बेसिक स्टेपिंग, काउंट, इवन और ऑड काउंट्स की ट्रेनिंग दी। सीखने वालों में सिर्फ फीमेल्स थीं और वह भी 13-85 की एजग्रुप में।

कम्पलीट वर्कआउट

हरसिमरन के बारे में

{इंडियाज गॉट टैलेंट 2011 में रह चुके हैं सेमी-फाइनलिस्ट्स

{इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार 2013 में पहुंचे जजेज राउंड तक

{पंजाबी मूवीज, \\\"साड्डी लव स्टोरी\\\' और \\\"जट्ट जेम्स बॉन्ड\\\' में कर चुके हैं कैमियो रोल

{देश के बड़े शहरों में 100 से भी अधिक शो कर चुके हैं

‘भंगड़ा अपने आप में वर्कआउट है। अगर कोई नियमित रूप से भंगड़ा करता है तो उसे जिम जाने की जरूरत नहीं। इसमें इंटरेस्ट तो बना ही रहता है। इसलिए वर्कआउट होने के बावजूद भी बोरिंग नहीं लगता। एक घंटा रेग्युलर वर्कआउट करने पर 100-150 कैलरीज लूज होती