पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘दूजा माफीनामा भटके हुए युवाओं पर बनाया है’

‘दूजा माफीनामा भटके हुए युवाओं पर बनाया है’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
2012में विनयपाल भुट्टर का गाना ‘माफीनामा’ आया था। उस ट्रैक को मिली सफलता के बाद अब विनयपाल सोलो ट्रैक ‘दूजा माफीनामा’ लेकर आए हैं। इस गाने को विनयपाल ने खुद ही लिखा है। सीपी सिंह म्यूजिक डायरेक्टर हैं आैर परमिश वर्मा ने वीडियो डायरेक्ट किया है। सेक्टर-27 के प्रेस क्लब में इस सॉन्ग को लॉन्च किया गया। डायरेक्टर सीपी सिंह ने बताया कि यह सोलो ट्रैक 2012 में आए सॉन्ग ‘माफीनामा’ का ही सीक्वल है। इसके जरिए आज के उन यंगस्टर्स को मैसेज देने की कोशिश की गई है जो नशे के आदी होकर अपने जिंदगी के मकसद से भटक गए हैं। ‘दूजा माफीनामा’ के रूप में करीब दो साल बाद उनका कोई सोलो ट्रैक आया है। इतना वक्त क्यों लगा? पूछने पर विनयपाल ने कहा, \\\"दरअसल मैं सिंगिंग के साथ एक्टिंग भी करता रहा हूं। मैंने यंग मलंग और इश्क गरारी पंजाबी फिल्में भी की हैं। पर मेरा इंट्रेस्ट म्यूजिक में भी था क्योंकि मेरी शुरुआत यहीं से हुई थी, इसलिए वापिस लौटा। इस सॉन्ग को लिखने बनाने में तीन महीने लगे।\\\'

सोलो ट्रैक ही क्यों?

विनयपाल भुट्टर कहते हैं, \\\"सोलो इसलिए क्योंकि हर सोलो गाने का वीडियो सकता है। तीन सोलो ट्रैक चिट्ठी, पार्टी आैर बंदर कर रहा हूं। इसके अलावा एक अनटाइटल्ड पंजाबी फिल्म भी मेरे प्रोजेक्ट्स में शामिल है।\\\'

song launch