- Hindi News
- डीएल, आरसी बनवाने की इंफॉर्मेशन एप पर मिलेगी
डीएल, आरसी बनवाने की इंफॉर्मेशन एप पर मिलेगी
चंडीगढ़एडमिनिस्ट्रेशनके स्मार्ट एप पर अब आपको रजिस्ट्रेशन लाइसेंसिंग अथाॅरिटी की सभी जानकारियां मिलेंगी। फूड एंड सप्लाई द्वारा तैयार किए गए इस एप पर धीरे-धीरे सभी डिपार्टमेंट्स की सर्विसेस भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। एप के जरिए लोग डिपार्टमेंट से संबंधित अपनी शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे। इन शिकायतों को लेकर प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम की जानकारी शिकायतकर्ता को भी दी जाएगी। आरएलए द्वारा इस एप पर ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी के लिए कौन सा फॉर्म कहां मिलेगा, क्या-क्या डॉक्युमेंट्स साथ लगाने हैं, कब और कहां आपकी फाइल जमा होगी और कब आरसी या ड्राइविंग लाइसेंस आपका कब मिलेगा, इन सबकी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा गाड़ी की एनओसी, या अन्य किसी अन्य स्टेट की गाड़ी चंडीगढ़ में ट्रांसफर करवाने को लेकर औपचारिकताओं की जानकारी होगी। इस पर नगर निगम से संबंधित शिकायतें भी की जा सकेंगी।
लोगों की सुविधा और उनकी दिक्कतों को कम करने के उद्देश्य से प्रशासन ने यह एप तैयार की है। इस पर एमसी की सभी सर्विसेस की जानकारी भी एप में अपलोड की जा रही हैं।