पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्माॅल पॉक्स के बाद दूसरा बड़ा रोग है पोलियो

स्माॅल पॉक्स के बाद दूसरा बड़ा रोग है पोलियो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोलियोकोखत्म करने में मिली सफलता और इस पर काम कर रहे युवाओं के उत्साह से मैं खुश हूं। क्योंकि इसी जज्बे से ही बड़े से बड़ी बीमारी को जड़ से मिटाया जा सकता है। यह बात बात विश्व के सबसे बड़े सेवा संगठन रोटरी इंटरनेशनल के वर्ष 2016-17 के लिए नॉमिनी प्रेसिडेंट यूएसए के जॉन एफ जर्म ने सम्मान समारोह में कही।

जर्म और उनकी प|ी जूडी चार दिन के दौरे में सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे। इस समारोह में 250 से अधिक रोटेरियंस ने हिस्सा लिया। इस दौरान भवन विद्यालय के स्टूडेंट्स ने अमेरिका और भारतीय राष्ट्रीयगान की प्रस्तुति से स्वागत किया। दो बच्चों सुनील और डेनिस ने संगीतमय प्रस्तुति दी।

जॉन एफ जर्म अपनी प|ी जूडी के साथ चार दिन के भारत दौरे पर आए हैं।

कार्यक्रम में जॉन एफ जर्म को रोटरी क्लब द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया गया। बताया कि रोटरी के 12 लाख से अधि‍क सदस्य 34000 से अधिक रोटरी क्लबों से जुड़े हैं और 200 से अधिक देशों में कार्यरत हैं। जर्म ने कहा कि रोटरी पोलियो मुक्त विश्व बनाने के लिए काम कर रहा है। पोलियो उन्मूलन रोटरी का एक एेसा कार्यक्रम है जो कि इतिहास में स्माल पॉक्स के बाद दूसरा बड़ा रोग है, जो अब समाप्ति की तरफ है। वर्ष 1985 से पूरे विश्व में पोलियो के मामलों में 99 प्रतिशत तक कमी आई है।

जर्म ने कहां की रोटरी लगातार आगे बढ़ते हुए पूरे जोश और उत्साह के साथ काम करना है। उन्होंने कहा कि रोटरी ने तेजी से बदलती दुनिया के बदलावों को अपनाया है और अपनी परंपराओं और मूल्यों को लेकर अपने दिशा निर्देशों के साथ नए आविष्कारों को अपनाया है। रोटरी ने अपने लोगों को विश्पसनीयता को बढ़ाने के साथ अपनी एक अच्छी छवि को और बेहतर बनाने में सफलता हासिल की है। मंगलवार को जॉन जर्म फोर्टिस हाॅस्पिटल में रवांडा से आए 8 बच्चों से मिलेंगे, जिनकी रोटरी हार्टलाइन प्रोजेक्ट के तहत रोटरी क्लब द्वारा फ्री हार्ट सर्जरी करवाई जा रही है। रोटरी के प्रीतियर ब्लड बैंक, रोटरी ब्लड बैंक सोसायटी रिसोर्स सेंटर सेक्टर 37 में भी जाएंगे।