पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संपर्क सेंटर में आसानी से नहीं बनता आधार कार्ड

संपर्क सेंटर में आसानी से नहीं बनता आधार कार्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमलोगोंके आधार कार्ड आसानी से बनें, इसके लिए प्रशासन की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन आधार कार्ड बनवाने रहे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सेक्टर-17 के संपर्क सेंटर में कोई सिस्टम ही नहीं है। कहने को टाइमिंग सुबह 9:30 से शाम 4:30 तक है, लेकिन 12 बजे के बाद फाॅर्म ही नहीं लिए जाते। कहा जाता है कि आप लेट आए हैं, सुबह जल्दी आते तो फाॅर्म ले लेते, अब कल सुबह 9:30 बजे जाना। इससे परेशान होकर सोमवार को लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप था कि जानबूझकर उनको तंग किया जा रहा है। कुछ पूछते हैं तो कर्मचारी बदतमीजी से बात करते हैं। वहीं, एक महिला ने जब फॉर्म मांगा तो कर्मचारी ने कहा कि आप ऑनलाइन ही निकाल लाओ। हालांकि फार्म टेबल के नीचे पड़े थे, लेकिन एनरोलमेंट कर रहे कर्मचारी ने फार्म नहीं दिए। लोगों का आरोप है कि रोज ऐसा ही होता है, उन्हें जानबूझकर परेशान किया जाता है।

परेशान हुए लोगों ने लंच के बाद हंगामा कर दिया। पब्लिक के सवालों का जब कर्मचारी जवाब नहीं दे पाया तो वह सीट छोड़कर बाहर खड़ा हो गया और काम करने से मना कर दिया। जब उसके सीनियर को पूरे मामले की जानकारी दी गई तो वह काम करने को तैयार हुआ। भीड़ में मौजूद लोगों ने बताया कि सेक्टर-15 के सेंटर का हाल भी कुछ ऐसा ही है।

सोमवार को सेंटर में दीपक, मीना देवी, सुभाष, सोहन आदि ने बताया कि आधार कार्ड बनाने वाला कर्मचारी सीधे मुंह बात ही नहीं करता। 12 बजे के बाद कह देता है कि फार्म अब नहीं मिलेंगे, सुबह 9:30 बजे आना। लोगों ने कहा कि जब फाॅर्म ही नहीं हैं तो क्यों प्रशासन की ओर से आधार कार्ड बनवाने की अपील की जा रही है।