- Hindi News
- अप्रैल मई की तेज धूप में पकने वाले आम जनवरी की धुंध में ही पक गए
अप्रैल-मई की तेज धूप में पकने वाले आम जनवरी की धुंध में ही पक गए
चंडीगढ़ | सेक्टर-40स्थित हाउस नंबर-1363 में जनवरी महीने में ही आमों पर बूर गया और फरवरी के पहले हफ्ते में आम पक गए हैं। अप्रैल-मई की तेज धूप में पकने वाले आम जनवरी की धुंध में ही पक गए और लोगों के लिए भी हैरानी का सबब बन गया है। दिन-रात आमों का ख्याल रखने वाले जीएल जोशी ने बताया कि वे इन आम की कलम को खरड़ की एक नर्सरी से लेकर आए थे। इसे बारामासी आम कहा जाता है लेकिन ये आम सर्दियों में ही पक गए, इसको लेकर उन्हें भी हैरानी है। आम का स्वाद भी काफी अच्छा है।