पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इन्फोसिस के इंजीनियर को कार में किडनैप करने की कोशिश

इन्फोसिस के इंजीनियर को कार में किडनैप करने की कोशिश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दरअसल पंजाब में जो दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया गया है, उसमें मिथुन के पिता का भी नाम है। इसी के चलते आरोपी बिना पंजाब पुलिस को साथ लाए उनके पिता को पकड़ने के लिए आए थे। इस दौरान उन्हें जब वे नहीं मिले तो जबरन मिथुन को ही साथ लेकर जाने लग गए।

सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़

सेक्टर-34के इन्फोसिस के इंजीनियर को दो महिलाओं समेत चार लोगों ने किडनैप करने की कोशिश की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर 34 के रहने वाले मिथुन के मुताबिक उनके चचेरे भाई के खिलाफ जालंधर में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज है, जिसमें उनके पिता को भी पार्टी बनाया गया है। सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे चचेरे भाई की केस दर्ज करवाने वाली प|ी, उनकी मां और दो अन्य व्यक्ति उनके घर आए। उन्होंने बेल बजाई। वे दरवाजा खोलने गए तो उन्होंने उनसे झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद बात करते करते वे उन्हें बाहर ले गए। शोर होता देख मिथुन की प|ी भी बाहर गई, जिसके साथ भी आरोपियों ने बदसलूकी की। मिथुन का आरोप है इस दौरान वे मिलकर उन्हें भी जबरन कार में डालने की कोशिश कर रहे थे। एक बार तो कार में डाल भी दिया था। इस बीच शोर हुआ, जिसे सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने उन्हें कार से बाहर निकलवाया। मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई। पीसीआर की जिप्सी मौके पर पहुंची और तुरंत कार का नंबर वायरलेस पर फ्लैश कर दिया गया, जिसके बाद फरार हुए लोगो को पकड़ लिया गया। वहीं देर रात तक पुलिस जांच में जुटी रही।