- Hindi News
- रामनगर एक्सप्रेस बुधवार से शुरू, सोमवार से नियमित
रामनगर एक्सप्रेस बुधवार से शुरू, सोमवार से नियमित
चंडीगढ़। उत्तराखंडजाने वाले यात्रियों को अब चंडीगढ़ से सीधी ट्रेन मिलने जा रही है। पिछले बजट में घोषित चंडीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस बुधवार दोपहर 3 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना की जाएगी। उत्तर रेलवे अंबाला मंडल के प्रवक्ता के मुताबिक बुधवार को सांसद किरन खेर ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। इस दौरान अंबाला मंडल के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वैसे यह ट्रेन सोमवार को चला करेगी। नियमित तौर पर यह ट्रेन 16 फरवरी से शुरू होगी। चंडीगढ़ से यह ट्रेन हर सोमवार को शाम 4 बजे रवाना होगी और रामनगर में यह ट्रेन रात 11.35 पर पहुंचेगी। यह ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, लश्कर, नजीबाबाद,मुरादाबाद,पिपलसाना से काशीपुर तक जाएगी।