- Hindi News
- नौ साल से 100 100 रुपए कलेक्ट कर डेवलप कर रहे हैं नेबरहुड पार्क
नौ साल से 100-100 रुपए कलेक्ट कर डेवलप कर रहे हैं नेबरहुड पार्क
गारबेज बिन बन गया था बड़ी दिक्कत, मिलकर निकाला हल
सूद ने बताया कि गारबेज बिन में कूड़ा फेंकने के बजाय आस पास ही कूड़ा फेंककर चले जाते थे, जिसके कारण आसपास रहने वालों को जीना दुर्भर हो गया था। उसमें पशु, पक्षी और कुत्ते मंडराते रहते थे। पक्षी और कुत्ते तो कूड़ा उठाकर लोगों के घरों के आगे तक फेंक देते थे। इसको लेकर लोगों को काफी परेशानी थी। लेकिन गारबेज बिन को हटवाना काफी मुश्किल काम था। इसे देखते हुए मन में आइडिया आया कि यहां नेबर हुड पार्क को डवलप किया जाए। मोहल्ले वालों के सहयोग से पार्क से गारबेज बिन उठवाया गया। इसके बाद पार्क में पड़े बिल्डिंग मलबा को उठवाना मुश्किल काम था। इसे भी ट्रैक्टर ट्रालियों के जरिए उठवा दिया। पार्क को मेंटेन करने के लिए मोहल्ले के 20 लोगों से 100-100 रुपये इकट्ठे करने शुरू किए। पहले पार्क की हालत काफी खराब थी तो दो माली लगाए गए।
शांति प्रकाश सूद
सेक्टर-37 सी की मिनी मार्केट के पास वाले नेबरहुड पार्क अच्छी तरह से मेंटेन है। पार्क में केली, गुलाब, गुलदाउदी, रात की रानी, गेंदा, स्लोविटर, डहेलिया, सफेद चांदनी और कई टाइप के पौधे लगाए हुए हैं। सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। ग्रीनरी भी खूब है।