- Hindi News
- फूड सप्लाई ऑफिस में सरपंच से मारपीट, इंस्पेक्टर पर आरोप
फूड सप्लाई ऑफिस में सरपंच से मारपीट, इंस्पेक्टर पर आरोप
मौलीगांव के सरपंच हरेंद्र ठाकुर ने फूड सप्लाई कार्यालय में विभाग के इंस्पेक्टर पर मारपीट का आरोप लगाया है। सरपंच द्वारा इसकी शिकायत भी सेक्टर 17 के थाने में दी गई है। हरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का एक निवासी जिसे काफी समय से मिट्टी का तेल नहीं मिल रहा था, इसी को लेकर वह सेक्टर 17 के फूड सप्लाई कार्यालय में इंस्पेक्टर विजय के पास गया था। जैसे ही उन्होंने विजय को शिकायत देनी चाही, विजय ने उनसे बदसलूकी शुरू कर दी। यही नहीं, बाद में उसे गालियां भी दी गई। इसी के चलते उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों को इसकी शिकायत दी तो इंस्पेक्टर विजय ने अपने कुछ सािथयों को फोन कर बुलाया और उससे मारपीट की। हरेंद्र का कहना है कि दो लोग आए। उन्होंेने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इंस्पेक्टर विजय भी वहीं मौजूद था। इंस्पेक्टर ने पहले किसी को फोन किया। उसके फोन करने के बाद दो लोग आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
पुलिसदेखेगी सीसीटीवी फुटेज: मामलेको लेकर पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी। वहीं, हरेंद्र ठाकुर का कहना है कि उन्होंंने भी पुलिस से सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग की है। देर शाम सेक्टर-17 थाने में पुलिस ने इंस्पेक्टर विजय को भी बुलाया था। बताया गया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि हरेंद्र ठाकुर से मारपीट करने वाले नगर निगम के काउंसलर का भाई बेटा था।