पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाली नंबर प्लेट की बाइक सहित एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

जाली नंबर प्लेट की बाइक सहित एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोग बोले- सेक्टर 32 में लगाया

गया टावर जल्द हटवाए प्रशासन

रेजिडेंशियलएरिया में नए मोबाइल टावर लगाने की प्रशासन की हिदायतों के बावजूद सेक्टर-32 के हाउस नंबर 333 में नया मोबाइल टावर लगा दिया है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों में रोष में है। लोगों का कहना है जब प्रशासन ने रेजिडेंशियल एरिया में मोबाइल टावर लगाने पर बैन लगाने के बावजूद यहां यह टावर कैसे लग गया। लोगों का कहना है टावर की रेडिएशन मानव जीवन के लिए खतरनाक हैं। ऐसे में इस टावर को जल्द हटाया जाना चाहिए। कुछ रेजिडेंट्स ने कहा कि मोबाइल टावर लगने से इलाके में पक्षियों की संख्या भी घटती जा रही है। इस बारे में स्थानीय लोगों ने डीसी मोहम्मद शाईन को पत्र लिखा है। करीब एक दर्जन से अधिक रेजिडेंट्स ने अपने हस्ताक्षर कर मोबाइल टावर को जल्द हटाने की मांग की है।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ के पूर्व डिप्टी कमिश्नर ब्रिजेंद्र सिंह ने मोबाइल टावर को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की थी जिसमें कहा गया था कि करीब 400 मोबाइल टावर बिना प्रशासन की परमिशन के ही शहर में लग गए हैं। इसके बाद ड्राफ्ट मोबाइल टावर पॉलिसी तैयारी की गई थी। जिसमें शहर के रेजिडेंशियल एरिया में मोबाइल टावर लगाए जाने पर बैन लगा दिया गया था।

लोगों का कहना है कि प्रशासन की आेर से रेजिडेंशियल एरिया से मोबाइल टावर हटाने के भी निर्देश दिए गए थे लेकिन बाद में इन निर्देश को रोकना पड़ा था लेकिन साथ ही प्रशासन ने निर्देश भी जारी कर दिए थे कि नए मोबाइल टावर रेजिडेंशियल बिल्डिंग में नहीं लगाए जाएंगे।

सेक्टर-32 में लगा मोबाइल टावर