- Hindi News
- शादी में चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा
शादी में चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा
चंडीगढ़। शादीमें लगातार चोरी की वारदातें करने वाले गिरोह को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सेक्टर-36 थाना एरिया पुलिस ने महिला को प्रॉडक्शन वारंट में अपनी हिरासत में ले लिया है। अब मामले में पुलिस पकड़े गई महिला और उसके पति से रिकवरी करने में जुटी हुई है। वहीं पुलिस ने अभी मामले में चोरी करने वाले दोनों बच्चों को गिरफ्तार नहीं किया है। गिरफ्तारी के बाद में जांच में सामने आया है कि पकड़े गए चोर पति प|ी मध्यप्रदेश से चोरी करने के लिए आए थे। मध्यप्रदेश में यह कहकर आए थे कि हम कमाने के लिए जा रहे हैं। दोनों दंपति शादी के बाहर रहते थे, जबकि बच्चे अंदर जाकर सामान चोरी करते थे। दोनों बच्चे चोरी करने के बाद बाहर आकर माता पिता को सामान दे देते थे। इसके बाद वह इस सामान को मध्यप्रदेश में बेच देते थे।