- Hindi News
- रिसर्च लैबोरेट्री में नहीं की ट्रेनिंग, फिर भी गर्ल्स को मिले सर्टिफिकेट
रिसर्च लैबोरेट्री में नहीं की ट्रेनिंग, फिर भी गर्ल्स को मिले सर्टिफिकेट
रक्षामंत्रालय द्वारा नियंत्रित सेक्टर -30 स्थित टर्मिनल ब्लास्टिक रिसर्च लैबोरेट्री में लुधियाना और फरीदकोट की दो लड़कियों ने ट्रेनिंग की और ही कभी वहां आई। फिर भी उसके नाम टीबीआरएल के लेटर हेड पर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट जारी हो गया। इसमें टीबीआरएल के डॉयरेक्टर की फर्जी स्टाम्प, उनके हस्ताक्षर और सील तक यूज की गई। इसके लिए ट्रेनिंग फीस के नाम पर लड़कियों से मोटी रकम भी ट्रेनिंग फीस के नाम पर ऐंठी गई। सारा खुलासा खुद दोनों लड़कियों के पिता लुधियाना निवासी गुरप्रीत सिंह और फरीदकोट निवासी सरबजीत सिंह ने खुद किया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दरअसल टीबीआरएल के ऑफिस में गुरप्रीत सिंह और सरबजीत सिंह खुद पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटियों को ट्रेनिंग लैटर आया है। जिसके बाद उन्होंने ट्रेनिंग की पूरी फीस जमा करवा दी। जबकि अब उन्हें पता चला की सारे कागज फर्जी हैं। अब पुलिस लड़कियाें से पूछताछ करेगी कि आखिर फर्जी कागजात उनके बने कैसे। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है।