- Hindi News
- लोगों ने एडवाइजर से की मांग काॅलोनियों की प्रॉब्लम्स पर ध्यान दें
लोगों ने एडवाइजर से की मांग- काॅलोनियों की प्रॉब्लम्स पर ध्यान दें
चंडीगढ़टेरीटोरियल कांग्रेस कालोनी सेल के चेयरमैन शशि शंकर तिवारी, महेंद्र नाथ दुबे, ज्ञानचंद सिंगला, अरुण कुमार, धर्मवीर सिसोदिया, यंकी कालिया, रमेश शर्मा, अरविंद सिंह, अरविंद उपाध्याय आदि काॅलोनी के नेताओं ने एडवाइजर विजय देव से कालोनियों की समस्याओं की ओर ध्यान देने का आग्रह किया। तिवारी ने कहा कि जबसे विजय देव जी ने चार्ज संभाला है। उसके बाद से उनकी कार्यशैली से शहरी क्षेत्र में प्रशासन के कार्य में काफी सुधार आया है। इसके लिए हम उनकी सराहना करते हैं, लेकिन दूसरी ओर एडवाइजर महोदय को गरीब, मजदूर बस्तियों की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। शहर के आसपास कुल आबादी का लगभग आधा हिस्सा ईडब्ल्यूएस टेनामेंट झुग्गियों में रहती है।