- Hindi News
- शॉर्ट सर्किट से ज्यूरिस्ट एकेडमी में लगी आग, एसी कम्प्यूटर जले
शॉर्ट सर्किट से ज्यूरिस्ट एकेडमी में लगी आग, एसी-कम्प्यूटर जले
सेक्टर-24सी के एससीएफ नंबर-5 की टॉप फ्लोर पर ज्यूरिस्ट एकेडमी में सोमवार शाम 7.10 बजे आग लगने से चार एसी, एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर, 2 टेबल, 9 कुर्सियां ,एससी और वुडन अलमीरा जल गए। आग की सूचना मिलती ही दो फायर टेंडर और हाइड्रोलिक लेडर कम टर्न टेबल पहुंच गए। आग को 20 मिनट में कंट्रोल कर दिया इसे पूरी तरह 40 मिनट में आग बुझा दिया गया। फायर टीम ने कई कुर्सियां और टेबल जलने से बचा ली। आग शाॅर्ट सर्किट से लगी थी।
फायर विभाग के अफसरों का कहना है कि सेक्टर-24 के एससीएफ की टॉप फ्लोर में आग लगने की सोमवार शाम 7.10 बजे सूचना मिली। इसके तुरंत बाद सेक्टर 38 और 17 के फायर स्टेशन से दो फायर टेंडर और एक हाइड्रोलिक लेडर पहुंची। आग को बुझाने लग गए। उस समय ज्यूरिस्ट एकेडमी में लॉक लगा हुआ था। लॉक को तोड़कर फायर स्टाफ ने आग बुझानी शुरू की। साथ ही हाइड्रोलिक लेडर से विंडो के जरिये फायरमैन अंदर पहुंचे। तभी 8 बजे तक आग को बुझाया जा सका। ज्यूरिस्ट एकेडमी के संचालक सुरिन्द्र भारद्वाज का कहना है कि वह तो पिता जी की अस्थियां लेकर हरिद्वार गए हुए थे। उन्हें पड़ोिसयों ने जानकारी दी।
शोरूम नंबर-5 के टॉप फ्लोर पर ज्यूरिस्ट एकेडमी में आग बुझाते फायर कर्मी