पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक मैनेजर से 5 लाख की धोखाधड़ी करने वाले पर केस दर्ज, जांच शुरू

बैंक मैनेजर से 5 लाख की धोखाधड़ी करने वाले पर केस दर्ज, जांच शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | बैंकऑफ इंडिया की ब्रांच मैनेजर निर्मल कौर ने पुलिस को शिकायत दी है कि बुड़ैल के रहने वाले करण वर्मा ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। मामले में सेक्टर 31 थाना पुलिस ने जांच करने के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक करण ने बैंक ऑफ इंडिया की सेक्टर 47 की ब्रांच में खाता खुलवाया था। इसके बाद उसने बैंक के साथ 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी। घटना का पता लगने पर बैंक की मैनेजर ने शिकायत पुलिस को दी।