200 मी. की दौड में मनवीर आगे रहे
चंडीगढ़| चंडीगढ़स्टेट सब जूनियर और जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बॉयज अंडर-20 की 200 मीटर रेस में डीएवी स्कूल 15 के मनवीर सिंह सबसे आगे रहे। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर-7 में मनवीर सिंह ने 24.75 सेकेंंड का समय निकाला। उनके बाद दूसरे स्थान पर एसजीजीएससी के विशाल रहे जिन्होंने 25.11 सेकंड का समय निकाला। इसके बाद तीसरा स्थान मेजबान कॉम्प्लेक्स के पियूष शुक्ला को मिला।