पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों के बीच जाकर काम करेंगे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, सुनेंगे दिक्कतें

लोगों के बीच जाकर काम करेंगे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, सुनेंगे दिक्कतें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपायुवा मोर्चा चंडीगढ़ के जिला नं. 1 की बैठक जिला अध्यक्ष नवजीवन धालीवाल की अध्यक्षता में पार्टी आॅफिस कमलम में हुई। बैठक में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित राणा, महासचिव गौरव गोयल और अमनदीप सिंह उपस्थित थे।

युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित राणा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता चंडीगढ़ वासियों की हर समस्या का समाधान करवाने के लिए वचन-बद्ध है। प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर उनकी समस्या को जानना है और उस समस्या का समाधान भी करवाना है। हमें समय के साथ चलकर प्रत्येक कार्य को आगे बढ़ाना है और आने वाले समय में युवा मोर्चा हर मंडल में जागरूकता अभियान चलाएगा तथा सभी मंडलों में बैठकें करेगा। नवजीवन ने बताया कि बैठक में मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष अपनी टीम के साथ उपस्थित हुए। लोकसभा चुनाव के उपरांत जिला नं. 1 की यह पहली बैठक थी। बैठक में कई बातों पर चर्चा की गई।