पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरे शहर में चली एमसी की इन्क्रोचमेंट ड्राइव, 216 लाेगों के काट गए चालान

पूरे शहर में चली एमसी की इन्क्रोचमेंट ड्राइव, 216 लाेगों के काट गए चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फेस्टिवल सीजन आने वाला है और सबसे ज्यादा इन्क्रोचमेंट इसी टाइम में होती है। शहर की सभी मार्केट्स में इन्क्रोचमेंट हैं, लेकिन इनको हटा पाने में नगर निगम और प्रशासन दोनों ही कामयाब नहीं हो पाए हैं। सेक्टर-22, 19, 15 तीन ऐसी बड़ी मार्केट्स हैं जहां सबसे ज्यादा लोग आते हैं और इन्हीं तीन मार्केट्स में सबसे ज्यादा इन्क्रोचमेंट डेरा जमाए हुए हैं। सेक्टर-22 की मार्केट में इतनी अवैध रेहड़ी फडिय़ां लगती हैं कि यहां लोग मार्केट के बरामदे में भी नहीं गुजर सकते। सेक्टर-19 में तो लोगों ने पार्किंग को ही बिजनेस चलाने की जगह बना दिया है। यहां जो जगह पार्किंग के लिए बनाई गई हैं, वहा दुकानदार दुकानें सजा देते हैं और गाड़ियां लोगों को सड़क पर पार्क करनी पड़ती हैं। हांलाकि नगर निगम और प्रशासन के भी एरिया वाइज अफसर हैं, लेकिन इस इन्क्रोचमेंट को हटाने के लिए वे कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं।

भास्कर न्यूज चंडीगढ़

नगरनिगम ने शनिवार को शहर के अलग अलग हिस्सों में स्पेशल एंटी इन्क्रोचमेंट ड्राइव चलाई। इस दौरान 216 लोगों के चालान काटे गए। इन लोगों ने एमसी की जमीन पर कब्जा किया हुआ था। एडिशनल कमिश्नर एमसी डॉ. सरिता मलिक के निर्देशों पर ये ड्राइव चलाई गई। एमसी के इंफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टरों के सुपरविजन में ड्राइव चलाई गई। मार्केट के साथ लगती सड़कों के फुटपाथ, रोड बर्म पर हुई इन्क्रोचमेंट को हटाया गया। इस दौरान इन्क्रोचमेंट करने वालों के चालान काटने के अलावा गैस सिलेंडर, रेडिमेड गारमेंट्स, टेबल, चेयर्स, काउंटर, स्टोव और रेहड़ी फड़ी आदि को मार्केट एरिया से जब्त भी किया गया। ड्राइव शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई। एमसी अफसरों की तरफ से इन्क्रोचमेंट करने वालों को वॉर्निंग भी दी गई है कि वे दोबारा इन्क्रोचमेंट करें नहीं तो सामान तो जब्त होगा ही साथ ही हेवी पेनल्टी भी कानूनों के मुताबिक लगाई जाएगी।