पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘ऐ मातृभाषा हिन्दी तुझे कोटी कोटी नमन...’

‘ऐ मातृभाषा हिन्दी तुझे कोटी-कोटी नमन...’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संवाद,साहित्यएवं पत्रकारिता मंच साहित्य संस्था ‘मंथन’, ने शनिवार को दूरदर्शन केंद्र, चंडीगढ़ में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस कवि सम्मेलन में लगभग तीन दर्जन कवियों ने कविता के माध्यम से हिंदी का गुणगान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार निदेशक, दूरदर्शन केंद्र, चंडीगढ़ डॉ के के रत्तू ने की। मंच संचालन साहित्यकार प्रेम विज ने किया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में डॉ रत्तू ने हिन्दी भाषा इसके साहित्य के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।

कवि दरबार का आरम्भ कवि बालकृष्ण गुप्ता की रचना ‘राजभाषा का बड़े लोगों से वियोग हो गया, शान से इठलाता गुलाब आज रोज़ हो गया से हुआ। इसके बाद कवि सतनाम सिंह ने कविता प्रस्तुत करते हुए कहा ‘ऐ मातृभाषा हिन्दी तुझे कोटी-कोटी नमन्’, चमन शर्मा ‘चमन’ ने ‘हिन्द के निवासी हिन्दी बोल, हिन्दी बोल’, कवित से सबका दिल जीत लिया।