- Hindi News
- मदद के लिए रुपए इकट्ठे करेगी सेक्टर 40 मार्केट कमेटी
मदद के लिए रुपए इकट्ठे करेगी सेक्टर 40 मार्केट कमेटी
शुक्रवारको सेक्टर-31 कालीबाड़ी मंदिर के पास बुजुर्ग बिशमी देवी की लाश मिली, उसके शरीर से गहने भी गायब थे। बिशमी के बेटे गुजराम का आरोप है कि उसकी मां के शरीर पर दांत से काटने के निशान भी थे। जहां शव मिला है, वह रास्ता तो घर जाता है और ही उस रूट पर है जिससे बिशमी आती-जाती थीं। आशंका है कि उसका कत्ल हुआ है। जबकि पुलिस ने इसे मामूली सड़क हादसा बता रही है। पुलिस की लापरवाही से गुस्साए लोगों ने शनिवार रात को सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन का घेराव किया।
रामदरबार में रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग बिशमी देवी सेक्टर 17 बस स्टैंड के सामने सिगरेट बेचती थी। शुक्रवार को जब वह घर नहीं आई तो बेटे गुजराम ने शनिवार सुबह सेक्टर 17 बस स्टैंड चौकी में बिशमी देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सूचना दी की बिशमी देवी का शव कालीबाड़ी मंदिर के पास एक प्लाॅट के बाहर पड़ा है, लेकिन शव सड़क के साथ पटरी के पर था। पटरी पर खून के निशान भी थे।
पुलिस ने अपने हिसाब से बदले मेरे बयान: गुजराम
बिशनीदेवी के बेटे गुजराम के मुताबिक उसकी मां के सिर पर चोट मारकर उसे लूट की गई। महिला का पर्स भी बरामद नहीं हुआ। गुजराम के मुताबिक पुलिस ने उसके बयानाें से भी छेड़छाड़ की है। पुलिस ने उससे कहा कि अभी वह गहने चोरी और सड़क हादसे का केस दर्ज करते हैं। जिसके बाद कत्ल का केस दर्ज कर लेंगे। जबकि ऐसा नहीं किया और उल्टा उसके बयानों पर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसे और चोरी का केस दर्ज कर लिया। शनिवार को पुलिस की इसी मनमानी के विरोध में लोगों ने थाने का घेराव किया।
एसोसिएशन की प्रधान रजनी तलवार की अध्यक्षता में हुई मीटिंग।
भास्कर न्यूज | चंडीगढ़
मार्केटवेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-40 सी की जनरल बॉडी की शनिवार को मीटिंग हुई। यह मीटिंग एसोसिएशन की प्रधान रजनी तलवार की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में मार्केट की विभिन्न समस्याओं पानी, स्ट्रीट लाइट आदि पर विचार किया गया। सभी मेंबर्स ने तय किया कि इन समस्याओं के लिए वे जल्द ही निगम के अफसरोंसे मिलेंगे। इस दौरान श्रीनगर में आई बाढ़ पीडितों की मदद के लिए सभी पदाधिकारियों ने रुपए इकट्ठे करने का फैसला लिया। यह राशि एकत्र जल्द ही रिलीफ फंड को सौंपी जाएगी। मीटिंग में कमेटी के मेंबर्स हर फैसले पर सहमति जताई।
^थाना पुलिस ने केस दर्ज कर