स्टूडेंट समेत दो से लूट, एक गिरफ्तार
चंडीगढ़ | शहरमें अलग-अलग दो जगह लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पहली घटना में सेक्टर-52 के राम किशन से बड़हेड़ी बैरियर के पास उनका मोबाइल और साइकिल लूट ली। पुलिस ने दबिश देकर बलौंगी के सागी को दबोच लिया है। दूसरी घटना में हिमाचल के तेजस ने पुलिस को शिकायत दी है कि बाइक पर सवार दो लड़कों ने उनसे 4 हजार रुपए, तीन एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल लूट लिया। तेजस लांडरां के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की स्टडी कर रहा है।