- Hindi News
- जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीिड़तांे के लिए एसजीपीसी ने शुरू किया लंगर अभियान
जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीिड़तांे के लिए एसजीपीसी ने शुरू किया लंगर अभियान
चंडीगढ़. पंजाब के सभी आईएएस अफसरांे ने अपना एक दिन की सेलरी बाढ़ राहत फंड के लिए दान देने का फैसला किया है। पंजाब आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि इस मुसीबत की घड़ी में पंजाब के सभी आईएएस अफसर एक दिन का वेतन दंेगे। उन्हांेने अन्य संगठनांे से भी मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
श्री दरबार साहिब के दर्शन को आने वाले एक लाख से अधिक श्रद्धालु यहां रोज लंगर छकते हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए जब से व्यवस्था की गई है कमेटी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 24 घंटे काम चल रहा है। उधर ,एसजीपीसी के बाद अब दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी रोजाना पचास हजार पैकेट भेजने शुरू कर दिए हैं।
जेएंड के बाढ़ पीड़ितांे के लिए श्री हरिमंदिर साहिब में हजारों लोगों के लिए लंगर तैयार करते श्रद्धालु। फोटोसंजय वालिया
शिवराज द्रुपद. अमृतसर
सिखों की सिरमौर धार्मिक संस्था जेएंडके बाढ़ पीड़ितों की भी मदद में आगे गई है। पहले तो राशन अन्य जरूरी सामग्री सप्लाई की जाती रही है, लेकिन अब तैयार खाना (लंगर) भी भिजवाया जाने लगा है। श्री गुरु रामदास लंगर से आर्मी के विशेष आह्वान पर जहाज के जरिए शनिवार को इसकी सप्लाई शुरू कर दी गई है।
बाढ़ में फंसे लोगों को लाने तथा उनको खाना अन्य जरूरत की सामग्री मुहैया करवाने के लिए कमेटी एक हफ्ते से काम कर रही है। इधर, सेना ने कमेटी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ से लोगों को तैयार खाना भिजवाने अपील की। इसके बाद लंगर में यह व्यवस्था की गई। शनिवार को 50 हजार लोगों का खाना सिल्वर रोल में पैक करके स्पाइस एयर जेट तथा इंडियन एयरफोर्स के जहाज से भेजा गया। पैकेट में चार परांठे, सूखी सब्जी तथा अचार शामिल हैं।
पब्लिसिटी इंजार्च कुलविंदर सिंह रमदास ने बताया कि रविवार को भी इतने लोगों के लंगर भेजने की व्यवस्था की गई गई है। कमेटी वहां फंसे लोगों को भी लाने में भी मदद कर रही है। इसके लिए वहां मेंबरों को भेजा गया है। लोगाें के आने का सिलसिला जारी है।
50 हजार लोगांे के लिए भेजा खाना