हर सिर पर छत, हर हाथ को काम
लोग ईमानदार सरकार के लिए वोट दें : कुलदीप
चंडीगढ़| हरियाणाजनहित कांग्रेस (बीएल) के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश में जवाबदेह प्रशासन और ईमानदार सरकार के गठन के लिए लोग मतदान करें। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में विकास तथा रोजगार अवसरों में समानता सुनिश्चित के लिए कानून बनाया जाएगा। हरियाणा की जीवन रेखा सतलुज यमुना लिंक नहर को चालू किया जाएगा। आगामी पांच सालों में हरियाणा में सात बड़े मेट्रो शहरों का निर्माण किया जाएगा। बेरोजगारों के लिए नौकरियों में आवेदन शुल्क फार्म शुल्क से छूट प्रदान की जाएगी। राज्य में डीजल को वैट मुक्त किया जाएगा।
हलोपा का घोषणा पत्र
चंडीगढ़ | हरियाणालोकहित पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र को शपथ पत्र का रूप देते हुए प्रदेश के विकास हेतु अपनी योजनाएं पेश की हैं। पार्टी अध्यक्ष गोपाल कांडा ने कहा कि हलोपा वायदे नहीं, इरादे लेकर जनता के बीच में आई है।
>ट्यूबवेल को 24 घंटे बिजली मुफ्त दी जाएगी। हर सिर को छत और हर हाथ को काम का नारा
>उत्पादन तीन गुना बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक से किसानों को अवगत कराया जाएगा। किसानों के क्रेडिट कार्ड की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपए प्रति एकड़ की जाएगी।
>निर्धन परिवार में कन्या के जन्म पर 5100 रुपए शगुन, 18 वर्ष की आयु होने तक 1000 रुपए हर माह। यह योजना दो बेटियों के लिए होगी।
>कन्या विवाह शगुन योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवारों की बेटी के लिए विवाह पर 1 लाख 51 हजार रुपए राशि दी जाएगी।
>प्रदेश में विश्वस्तरीय मल्टी स्पेशेयलिटी हॉस्पिटल बनाए जाएंगे। ग्रामीण सुविधा केंद्र खोले जाएंगे।
>छात्र-छात्राओं को लैपटॉप मुफ्त दिए जाएंगे।