मोहाली के खिलाफ पटियाला मजबूत
चंडीगढ़ . कटोचशील्ड ट्रॉफी के पहले मैच में पटियाला ने मोहाली के खिलाफ पहले दिन बेहतर शुरुआत की है। पटियाला के डीएमडब्ल्यू ग्राउंड पटियाला में खेले जा रहे मैच के पहले दिन मेजबान टीम ने 3 विकेट खोकर 211 रन बना लिए हैं। पटियाला की ओर से प्रभजोत सिंह ने 88 रन की पारी खेली जबकि रवि इंदर सिंह ने 77 रन का योगदान दिया। दिन का खेल समाप्त होने पर कंवर रैना 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। मोहाली के लिए जसकरन, वरुण खन्ना और गुरकीरत मान ने 1-1 विकेट लिए। वहीं अमृतसर में खेले जा रहे एक अन्य मैच में मेजबान टीम जालंधर के आगे महज 189 रन पर सिमट गई। जवाब में जालंधर ने 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं।