- Hindi News
- सुखबीर के आश्वासन के बाद भी इंडस्ट्रियलिस्ट्स का धरना
सुखबीर के आश्वासन के बाद भी इंडस्ट्रियलिस्ट्स का धरना
भास्कर न्यूज. मंडीगोबिंदगढ़
लोहानगरीमें आंदोलन कर रहे इंडस्ट्रियलिस्ट्स को सरकार ने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद इंडस्ट्रियलिस्ट्स अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उनका कहना है कि नोटिफिकेशन जारी होने तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।
शनिवार को दूसरे दिन भी लोहा नगरी की इंडस्ट्री पूरी तरह बंद रही। इंडस्ट्रियलिस्ट्स के कामकाज बंद होने से खाली बैठे मजदूरों और शहर के लोगों के लिए नेशनल हाईवे पर लंगर लगाया गया। शनिवार को स्टील चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट भारत भूषण टोनी और शिअद के जिला प्रधान जगदीप सिंह चीमा चंडीगढ़ में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से मिले। संबंधित महकमे के अफसरों को भी इस मीटिंग में बुलाया गया था। डिप्टी सीएम ने इंडस्ट्रियलिस्ट्स की समस्याओं को सुना और उनके प्रति साकारात्मक रुख अपनाया। टोनी ने बताया कि सुखबीर बादल ने सोमवार को इंडस्ट्रियलिस्ट्स के एक डेलिगेशन को चंडीगढ़ बुलाया है। ताकि सभी के साथ सहमति बनाकर इलेक्ट्रिसिटी कंजंप्शन पर लंमसम वैट लगाकर ट्रेड फ्री किए जाने का नोटिफिकेशन सोमवार को ही जारी किया जा सके।
सोमवार को ही पंजाब प्रदेश कांंग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य के इंडस्ट्रियलिस्ट्स को चंडीगढ़ में रोष प्रदर्शन का बुलावा दिया था। डिप्टी सीएम के आश्वासन के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन अब खटाई में पड़ता नजर रहा है।