पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेंस डबल्स के फाइनल में पहुंचे सनम, गोल्ड से बस एक कदम दूर

मेंस डबल्स के फाइनल में पहुंचे सनम, गोल्ड से बस एक कदम दूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुब्रतो कप | बांग्लादेश को हराकर चंडीगढ़ फाइनल में

कोरियामेंचल रहे 17वें एशियन गेम्स से रविवार को चंडीगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी आई। चंडीगढ़ के टेनिस प्लेयर सनम के सिंह ने मेंस डबल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए साकेत मिनेनी के साथ फाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही उन्होंने कम से कम सिल्वर मेडल तो पक्का कर ही लिया। अगर सनम डबल्स फाइनल जीत जाते हैं तो यह लगातार उनका दूसरा एशियन गेम्स गोल्ड मेडल होगा। चार साल पहले ग्वांगझ (चीन) में हुए एशियन गेम्स में भी सनम ने सोमदेव बर्मन के साथ मिलकर डबल्स में गोल्ड जीता था। रविवार को डबल्स सेमीफाइनल में सनम और साकेत की भारतीय जोड़ी ने थाईलैंड की टॉप सीड जोड़ी संचई रतिववताना और सोंचेत रतिववताना को कड़े मुकाबले में 4-6, 6-3, 10-6 से शिकस्त दी।

इधर, दिल्ली में चल रहे 55वें अंडर-14 सुब्रतो कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर-36 की टीम ने बांग्लादेश की स्कूली टीम को पेनल्टी शूट में 4-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। चंडीगढ़ की टीम 4 साल बाद देश के इस नामचीन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2010 में चंडीगढ़ ने यह खिताब अपने नाम किया था। अंबेडकर स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में चंडीगढ़ की टीम नॉर्थ से इकलौती टीम है जो टूर्नामेंट में अपनी चुनौती बनाए हुए हैं। फाइनल में चंडीगढ़ का मुकाबला नागालैंड की मजबूत टीम से होगा।

चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम, सेक्टर-10 से टेनिस के गुर सीखने वाले सनम भारतीय डेविस कप टीम के सदस्य रहे हैं। एशियन गेम्स में चंडीगढ़ के अभिनव बिंद्रा ने 2 कांस्य पदक जीते हैं और उनके बाद अब सबकी निगाहें सोमवार को होने वाले सनम सिंह के फाइनल पर टिक गई हैं।

डेविस कप टीम के सदस्य रहे हैं सनम

सोमदेव बर्मन के साथ सनम। (फाइल फोटो)