पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गवर्नमेंट इम्प्लॉइज को दशहरे दिवाली पर छुटि्टयों का तोहफा

गवर्नमेंट इम्प्लॉइज को दशहरे-दिवाली पर छुटि्टयों का तोहफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गवर्नमेंटइम्प्लाॅइजको इस बार दशहरे पर छुट्टियों को तोहफा मिलने जा रहा है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के बाद छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो 8 अक्टूबर तक चलेगा। हालांकि 2 अक्टूबर के दिन टीचर्स को स्वच्छ भारत की शपथ के लिए स्कूलों में आना होगा।

वहीं, चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों को भी 29 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच सिर्फ तीन दिन ऑफिस जाना होगा। यही तोहफा पीयू के कर्मचारियों को मिलेगा।

बैंकों कर्मियों के लिए 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 3 को दशहरा और 8 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती की छुट्टी है। पहले कहा जा रहा था कि 6 अक्टूबर को बैंकों में बकरीद की छुट्टी रहेगी, लेकिन बकरीद 5 अक्टूबर को होने के कारण 6 की छुट्टी कैंसिल हो गई है। इसके अलावा 4 अक्टूबर शनिवार को हाफ डे रहेगा और 5 अक्टूबर को संडे की छुट्टी रहेगी।

दिवाली पर भी चार दिन लगातार छुट्टी रहेगी। 23 अक्टूबर वीरवार को दिवाली, 24 को विश्वकर्मा डे और 25 और 26 अक्टूबर को शनिवार और रविवार की छुट्टी है।