पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्र निर्माण में सहयोग दें युवा: सिंह

राष्ट्र निर्माण में सहयोग दें युवा: सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवाओंकोकेवल अपने कार्यक्षेत्र में एक्सीलेंस होना चाहिए, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अपना सहयोग देना चाहिए। यह विचार एक्स आर्मी चीफ एवं अरुणाचल प्रदेश के पूर्व गवर्नर जनरल जेजे सिंह ने आर्यन्स कैंपस में युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। आर्यन्स ग्रुप ऑफ कालेजेस के 5वें दीक्षांत समारोह में 250 स्टूडेंट्स को एमबीए, बीबीए, बीसीए और बीएड की डिग्रियां दी गईं। जनरल जेजे सिंह प्रोग्राम में चीफ गेस्ट थे। इस दौरान पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के डीन कालेज डेवलपमेंट काउंसिल डॉ. जमशीद अली खान और ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अंशु कटारिया, आर्यन्स कालेज ऑफ एजुकेशन की प्रिंसिपल डॉ. मंजुला कटारिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुई।

ग्लोबल लेवल पर करें तैयारी

जनरल जेजे सिंह ने आगे कहा कि एजुकेशन सेक्टर्स में रही चुनौतियों ने स्टूडेंट्स को ग्लोबल लेवल पर तैयार किया है। उन्होंने कहा कि एजुकेशन का उद्देश्य स्टूडेंट्स को जातिवाद, धर्म और भाषाई पक्षपात से ऊपर उठाना होना चाहिए।

आर्यन्स ग्रुप ऑफ कालेजेस के चेयरमैन, डॉ. अंशु कटारिया ने कहा कि आज वर्ल्ड में उन युवाओं का इंतजार किया जा रहा है जोकि सोचने, समझने और कुछ करने की समर्थता रखते हैं।

कन्वोकेशन में डिग्री देते पूर्व आर्मी चीफ जनरल सिंह और डायरेक्टर अंशु कटारिया