- Hindi News
- पीयू कैंपस में कमिश्नर ने झाड़ू लगा की सेनिटेशन ड्राइव शुरू
पीयू कैंपस में कमिश्नर ने झाड़ू लगा की सेनिटेशन ड्राइव शुरू
नगरनिगमकमिश्नर वीपी सिंह ने रविवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान को सेक्टर 14, 15, 16 और 17 में शुरू करवा दिया। इस टीम में सफाई, रोड्स और हॉर्टिकल्चर विंग के कर्मचारी शामिल थे। सभी नेे रोड, बर्म और पार्कों से भी कूड़ा और मलबा उठाया। पीयू कैंपस से स्ट्रे डॉग को भी स्टरलाइजेशन के लिए उठाया गया। निगम कमिश्नर ने कहा कि इस अभियान में रेजिडेंशियल एरिया, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक और एकेडमिक एरिया को साफ किया जाएगा। प्लेग्राउंड को भी साफ सुथरा किया जाएगा ताकि उसमें स्टूडेंट्स खेल सकें। पीयू में पानी सप्लाई और सफाई व्यवस्था की रेगुलर चेंकिंग होती रहेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ अभियान में मेन रोल एमसी अदा कर रहा है। हर नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वह अपने घर के आस-पास सफाई का ध्यान रखे। इस मौके पर पीयू के वीसी प्रोफेसर अरुण ग्रोवर ने निगम के प्रयास की सराहना की। यह भी सुझाव दिया कि ऐसा अभियान कॉलेजों और अन्य एजूकेशन इंस्टीट्यूशन में भी चलाया जाए। इससे कैंपस साफ होगा।
पीयू कैंपस की रोड, बर्म और पार्कों से कूड़ा और मलबा भी उठाया गया।