- Hindi News
- मल्टी स्टोरी पार्किंग: बेसमेंट से ऊपर तक 85% छत डाली
मल्टी स्टोरी पार्किंग: बेसमेंट से ऊपर तक 85% छत डाली
चंडीगढ़|सेक्टर-17 गुरुदेवस्टूडियो के सामने वाली शहर की पहली मल्टी स्टोरी पार्किंग की सबसे नीचे की बेसमेंट के ऊपर के फ्लोर पर रविवार शाम तक 85 फीसदी छत डाली जा चुकी थी। वहीं एक साइड का रैंप भी नीचे से दूसरे फ्लोर तक पहुंचा दिया जबकि दूसरा रैंप नीचे की पहली मंजिल तक ही बन पाया। दूसरी मंजिल की छत को चेक करने के लिए उसपर जेसीबी मशीन को चलाया गया। इसी के जरिये साइड की दीवारों में मिट्टी डाली गई।
सेक्टर-17 मे बनने वाली इस मल्टी पार्किंग का शिलान्यास 15 अक्टूबर 2013 को पंजाब के गवर्नर एवं नगर प्रशासक शिवराज पाटिल ने किया था। इसके तीसरे दिन कॉन्ट्रैक्टर गौतम बिल्डर्स की ओर से दो जेसीबी मशीन के जरिये रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक खुदाई करवाने का काम शुरू करवा दिया। गौतम बिल्डर्स को मल्टी पार्किंग स्थल के एक लाख एरिया की तीन मंजिल तक खुदाई करने में तीन महीने लगे। मल्टी पार्किंग से निकाली गई मिट्टी से शहर के सदर्न सेक्टरों के पार्कों और ग्रीन बेल्ट में मिट्टी डालकर उनके लेवल को ऊपर उठाया गया।