पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवी चंडीगढ़ पहुंचे, जेपी अत्रे टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा

युवी चंडीगढ़ पहुंचे, जेपी अत्रे टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेपी अत्रे टूर्नामेंट का अागाज अाज से

टीमइंडिया में वापसी का टारगेट लिए स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह रविवार को चंडीगढ़ पहुंच गए। युवी सोमवार से शुरू होने वाले जेपी अत्रे क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आए हैं। वह पंजाब क्रिकेट क्लब(पीसीसी) की तरफ से टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश करेंगे। पीसीसी का मैच सोमवार को नहीं है और युवी सोमवार को प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगे। युवराज सिंह के लिए यह टूर्नामेंट काफी अहम है क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन भी कुछ दिनों बाद होना है। युवी को अगर टीम में वापसी करनी है तो इस टूर्नामेंट में अपने बल्ले का मुंह खोलना होगा।