- Hindi News
- ब्लड कैंसर से पीड़ित 5 साल की बच्ची को मदद की दरकार
ब्लड कैंसर से पीड़ित 5 साल की बच्ची को मदद की दरकार
चंडीगढ़| पांचसाल की हीना को ब्लड कैंसर है। पीजीआई में उसका उपचार चल रहा है। परिवार के पास उसके इलाज को पैसे नहीं है। पीजीआई ने उसके इलाज पर 3 लाख रुपए खर्च का अनुमान बताया है। हीना के पिता मजदूरी करके किसी तरह अपना खर्च चलाते हैं। वे कहते हैं उनके पास जो भी पैसे थे अब इलाज पर खर्च हो गए हैं। मां मंजीत कहती हैं कि जिस बच्ची को हमने अरमानों से पाला आज जब बीमार है तो हमारे पास उसके इलाज को पैसे नहीं है। परिवार बच्ची के इलाज को मदद चाहता है। पिता सुरेंद्र पाल के मोबाइल नंबर 8427752235 पर संपर्क कर सकते हैं।
हीना