- Hindi News
- पार्किंग की जगह सज गया अवैध फड़ियों का बाजार
पार्किंग की जगह सज गया अवैध फड़ियों का बाजार
जिसजगहगाड़ियां खड़ी होनी थी उस जगह अवैध फड़ियों का बाजार सज गया है। गाड़ियां सड़कों पर पार्क हो रही हैं। फेस्टिवल सीजन में सेक्टर-19 और 22 में पार्किंगों में ही अवैध कब्जे हो गए हैं। निगम और प्रशासन के अफसर शहर की मार्केटों में इन्क्रोचमेंट हटाने की दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हालत यह है कि पार्किंगों में अवैध कब्जा करने वालों ने अपने परमानेंट टेंट तक लगा लिए हैं। रविवार को अकेले सेक्टर-19 के सदर बाजार के बाहर पार्किंग स्पेस में ही सौ से अधिक अवैध फड़ियां लगी हुई थीं। सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट के बाहर भी स्थिति इससे कुछ अलग नहीं थी। सेक्टर 22 की शास्त्री मार्केट के बाहर ही नहीं बल्कि मेन मार्केट में दुकानों के बाहर भी फड़ियों का बाजार सजा है। देर शाम सेक्टर-22 में हालत यह था कि लोगों का अवैध कब्जों के कारण मार्केट से गुजरना तक मुश्किल हो रहा था। सेक्टर 22 में शापिंग के लिए परिवार सहित आए रिटायर्ड प्रोफेसर राजीव मनचंदा के अनुसार उन्होंने अवैध फड़ियों और धक्का मुक्की के कारण यहां शापिंग का विचार ही छोड़ दिया। निगम के दावों की पोल पूरी तरह खुल रही थी।
सेक्टर-19 की मार्केट में बाहर तक अवैध कब्जे कर लिए गए हैं।
प्रशासन और निगम हाईकोर्ट को भी गुमराह कर रहे हंै। प्रशासन और निगम ने हाईकोर्ट में बार बार कह रहे है कि सेक्टर-22 से इन्क्रोचमेंट हटा दी गई है। निगम के इन दावों की पोल खुल रही है। सेक्टर-22 की मार्केट में रविवार की शाम हर तरफ इन्क्रोचमेंट थी। इंफोर्समेंट स्टाफ रविवार को छुट्टी पर रहता है और इन्क्रोचमेंट करने वाले सड़क पर।
एमसी-प्रशासन कर रहे गुमराह