- Hindi News
- रामलीला कलाकारों का किया सम्मान मुकेश को बेस्ट डायरेक्टर का अवाॅर्ड
रामलीला कलाकारों का किया सम्मान मुकेश को बेस्ट डायरेक्टर का अवाॅर्ड
श्रीरामउत्सवकमेटी और बग्गा परिवार की ओर से बाल भवन सेक्टर-23 में रामलीला कलाकारों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गुलाटी एडिशन के एमडी चीफ गेस्ट रहे।
पूर्व पार्षद राम लाल, राजपूत सभा के प्रधान सत्पाल वर्मा, शांति ज्वेलर्स के मालिक शांतिराम माजी विशेष अतिथि थे। इस दौरान डायरेक्टर मुकेश शर्मा को बेस्ट रामलीला डायरेक्टर का अवाॅर्ड दिया गया। समारोह में श्रवण कुमार की पितृ भक्ति के दृश्यों का मंचन किया गया। श्रवण कुमार का अपने अंधे माता-पिता को कंधे पर उठाकर ले जाने, प्यास लगने पर उनके लिए पानी लेने जाने दृश्य दिखाए गए। रामलीला के कलाकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट, बेस्ट डायरेक्टर, सीता का रोल करने वाले कलाकारों को सर्टिफिकेट और स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया।
लाइफटाइम अचीवमेंट : सोमनाथ,रजिंद्र परमार, त्रिलोकी नाथ, दामोदर दास, रमन गुप्ता, एसएस शर्मा, रंजीत, परमजीत सिंह पम, बिक्रम विष्ट को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड दिया गया।
सीताके रोल में: सलोनी,शिवानी, राजेश गोयल, राहुल, राकेश, कविता, विक्की, कविंद्र सिंह भंडारी को सम्मान मिला।
सेक्टर-23 के बाल भवन में किया गया सम्मान समारोह का आयोजन। फोटो भास्कर