पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता अभियान के तहत चला सेनिटेशन ड्राइव

स्वच्छता अभियान के तहत चला सेनिटेशन ड्राइव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छभारतअभियान के तहत बुधवार को नगर निगम ने रेजिडेंट्स और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर-24डी की मार्केट, पार्कों और रेजिडेंशियल एरिया में सेनिटेशन ड्राइव चलाई। इस अभियान में एरिया काउंसलर, भाजपा नेता, जिला पदाधिकारी, रेजिडेंट्स और नगर निगम के सफाई कर्मचारी और अधिकारी शामिल रहे।

इस अवसर पर नगर निगम के सेनिटेशन विभाग की टीम ने पंफलेट बांट कर और अनाउंसमेंट के जरिये सेक्टर के रेजिडेंट्स और मार्केट के दुकानदारों को सफाई के प्रति जागरूक किया। रेजिडेंट्स से कहा गया कि घर से निकलने वाला कूड़ा इधर उधर फेंके बल्कि गारबेज बिन में डालें। उसे डोर टू डोर गारबेज बिन कलेक्शन करने वालों को दें। अपने बच्चों को सफाई की आदत डालें। स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चे हाथ धोकर ही कुछ खाएं।