- Hindi News
- सदस्यता अभियान में भाजपा का आईटी सेल लेगा सभी टूल्स की मदद
सदस्यता अभियान में भाजपा का आईटी सेल लेगा सभी टूल्स की मदद
भारतीयजनतापार्टी चंडीगढ़ प्रदेश इकाई के आईटी सेल ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ऑनलाइन मेंबरशिप अभियान को और तेज करने के लिए सभी आईटी टूल्स की मदद लेने का फैसला किया है। बुधवार को हुई बैठक के बाद आईटी सेल के संयोजक दीपक मल्होत्रा ने बताया कि आईटी सैल द्वारा इस दिशा में भविष्य में किए जाने वाले काम की योजना बनाई गई। ऑनलाइन मेंबरशिप अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सोशल मीडिया के फेसबुक, ट्विटर, वाट्स ऐप के अलावा कॉल सेंटरों की मदद भी ली जाएगी।