सूने घर में 25 हजार नकद सहित गहने चोरी
सूने घर में 25 हजार नकद सहित गहने चोरी
चंडीगढ़| विकासनगर मौली जांगरा के रहने वाले राम कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि किसी अज्ञात आरोपी ने उनके घर से 25 हजार रुपए नकद, एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, 25 चांदी के सिक्के और गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया है। मामले में मनीमाजरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद जब वह घर पहुंचे तो देखा कि सामान चोरी हो चुका है।