पीजीआई चौक के पास युवक से मारपीट
पीजीआई चौक के पास युवक से मारपीट
चंडीगढ़| मोहालीमें पड़ते रायपुर खुर्द के रहने वाले रंजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि सारंगपुर के रहने वाले बलदेव सिंह और खुड्डा जस्सू के रहने वाले सतीश कुमार ने उनके साथ मारपीट की है। मामले में सेक्टर 11 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना पीजीआई चौक के पास की है जब दोनों आरोपियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया।