पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेबोंं से भरे ट्रक समेत ड्राइवर हुआ फरार

सेबोंं से भरे ट्रक समेत ड्राइवर हुआ फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| सेक्टर-26 टिम्बरमार्केट के पवन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि कैंटर के ड्राइवर सतीश कुमार सेबो से भरा ट्रक लेकर फरार हो गया है। मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक घटना 13-9-2014 की है जब सतीश के कैंटर में 378 पेटी सेब भरे गए। इसके बाद ट्रक चालक को मुम्बई पहुंचना था। लेकिन वह निर्धारित समय पर मुम्बई नहीं पहुंचा।