पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 वीं का स्टूडेंट रुपए जुए में हारा तो की सुसाइड की कोशिश, बचाया

11 वीं का स्टूडेंट रुपए जुए में हारा तो की सुसाइड की कोशिश, बचाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभिषेक धीमान | चंडीगढ़ k_abhishek@dbcorp.in

ग्यारहवींक्लासके एक स्टूडेंट ने पहले अपने घर से रुपए चोरी किए। इसके बाद कहीं पर जाकर चकरी यानी जुए में सारे रुपए हार गया। जब उसे ऐसा लगा कि उसने गलत कर दिया तो अपने घर पर फंदा लगा लिया। हालांकि मौके पर पहुंची मां उसे साथ लेकर जीएमएसएच-26 ले गई, जहां स्टूडेंट को भर्ती कर उसका इलाज किया गया। अब वह खतरे से बाहर है। वहीं मामले में सेक्टर-24 चौकी पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-25 का रहने वाला स्टूडेंट डड्डूमाजरा के सरकारी स्कूल में ग्यारहवीं क्लास में पढ़ता है। उसकी मां पीजीआई में नौकरी में करती है, जबकि पिता सेक्टर-22 में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना बुधवार दोपहर के की है, जब छात्र ने सबसे पहले अपनी मां को फोन कर कहा कि वह उसके पिता का ध्यान रखें और उनसे माफी मांगी। इसके बाद उसने अपने पिता को कॉल कहा कि वह मां का ध्यान रखें। अंत में बहन को कॉल कर कहा कि वह एक अच्छा भाई नहीं बन सकता है उसके लिए उसे माफ कर दे। फोन को बंद कर दिया। बेटे की इस हालत को देख मां तुरंत पीजीआई से घर पहुंचीं। देखा तो स्टूडेंट ने फंदा लगा रखा था। इसके बाद मां ने शोर मचाते हुए बेटे को फंदे से उतारा। तब तक बेटा बेहोशी की हालत में था। आस-पड़ोस के लोग इक्ट्ठा हुए और तुरंत उसे प्राइवेट वाहन में लेकर जीएमएसएच-16 में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों की टीम तुरंत स्टूडेंट को मिनी ओपीडी में लेकर गई, देर रात तक स्टूडेंट की स्थिति खतरे से बाहर थी।

मामले में जांच कर रहे है फिलहाल कोई भी केस दर्ज नहीं किया गया है। साथ ही उसने रुपए खर्चे जरुरी थे लेकिन ऐसी कोई बात हमारे सामने नहीं आई है कि उसने जुआ खेला था या नहीं। -एसआई लखवीर, सेक्टर 24 चौकी इंचार्ज

सूत्रों के मुताबिक मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई। मौके पर सेक्टर-24 चौकी इंचार्ज एसआई लखबीर सिंह, जांच अधिकारी एएसआई नरिंदर मौके पर पहुंचे। यहां नरिंदर ने स्टूडेंट के इलाज के बाद डॉक्टर से पूछा कि क्या वह बच्चे से बात कर सकते हैं। डॉक्टरों द्वारा रजामंदी देने के बाद वह बच्चे से बात करने के लिए अंदर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान बच्चे ने एएसआई नरिंदर को सारी बात बताई। इसके बाद नरिंदर ने मामले की पुरी जानकारी उसके घरवालों को दी। इस पर पिता द्वारा मना करने पर बच्चा मुकर गया