- Hindi News
- रुपए गिराकर कार से ले गए ढाई लाख से भरा बैग
रुपए गिराकर कार से ले गए ढाई लाख से भरा बैग
चंडीगढ़ | कारमें बैठे ड्राइवर को 10-10 के 12 नोट नीचे पड़े होने का झांसा चोर बैग से 2 लाख 21 हजार रुपए नकद, एक लैपटॉप और एक एटीएम पर हाथ साफ कर गए। इसके बाद आरोपियों ने उस एटीएम से 1 लाख 11 हजार रुपए भी निकाले, जो बैंक से नया आया था और बैग में रखा था। मामले में नीलम चौकी पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। गुड़गांव के रहने वाले विकास के मुताबिक वह आॅफिशियली सेक्टर-17 में आए हुए थे। उनका ड्राइवर राजू कार में मौजूद था। वहीं कार में बैग रखा था। बैग में जो एटीएम थे वह हाल ही में बैंक द्वारा आए थे उनके अंदर पासवर्ड वाला लिफाफा भी मौजूद था। घटना दोपहर करीब 11 बजे की है जब विकास ऑफिस गए। तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।