- Hindi News
- स्कूल किया बंक, टीचर्स ने कराया किडनैपिंग का केस
स्कूल किया बंक, टीचर्स ने कराया किडनैपिंग का केस
अभिषेक धीमान | चंडीगढ़ k_abhishek@dbcorp.in
9वींक्लासकी छात्रा वीरवार को अपने दोस्तों के साथ बंक पर चली गई, जबकि स्कूल की टीचर्स की ज्यादा चौकसी से सिर्फ बंक की पोल छात्रा के परिजनों तक खुली,बल्कि बंक पर गई छात्रा के अपहरण का केस भी थाना 19 पुलिस ने दर्ज कर लिया। दरअसल सीटीयू द्वारा सुबह चलते वाली लड़कियों की स्कूल बस में जीरकपुर में रहने वाली 9वीं की छात्रा बैठकर अन्य स्कूली छात्राओं के साथ आई और रोजाना की तरह सेक्टर 18 के स्टॉप पर उतरी। यहां से उतरकर उसे अपने सेक्टर 19 के मॉडल स्कूल जाना था। लेकिन बस से उतरकर वह स्टॉप पर पहले से ही उसका इंतजार कर रही एक लड़की और दो लड़कों के साथ कार में बैठकर चली गई। स्कूल पहुंची नहीं,क्लास में उसे गैरहाजिर देख बस में उसके साथ बैठकर आए अन्य क्लास की छात्राओं ने क्लास इंचार्ज को बताया कि छात्रा उनके साथ ही स्कूल ड्रेस में बस से उतरी थी। लेकिन फिर कार में बैठकर चली गई। जिस पर क्लास इंचार्ज ने तुरंत प्रिंसिपल को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने छात्रा के परिजनों को स्कूल में बुला लिया। अपनी बेटी को स्कूल में पाकर परिजनों ने तुरंत स्कूल में पुलिस बुला ली। कहा कि बस स्टाप से कार सवार उनकी बेटी का अपहरण कर ले गए थे। थाना 19 की एसएचओ पूनम दिलावरी मौके पर पहुंची और तुरंत छात्रा के अपहरण का केस भी दर्ज कर लिया। मोबाइल टावर लोकेशन हासिल की,तो पता चला कि छात्रा का फोन मोरनी हिल्स की तरफ चल रहा है। थाना 19 की टीम तुरंत मोरनी की तरफ किडनैपर को तलाशने पहुंच गई। वहीं खुद की किडनैपिंग का केस दर्ज होने से अंजान छात्रा स्कूल टाइम खत्म होने पर 3 बजे के करीब अपने घर पहुंच गई। तो परिजनों ने तुरंत पुलिस को इतला दी।
दो दोस्तों से पूछताछ
पुलिस की पूछताछ में छात्रा से माना कि वह बंक पर जा रखी थी। जिस पर पुलिस ने उसके दोनों दोस्तों को भी हिरासत में ले लिया। इसके बाद छात्रा का जनरल अस्पताल में मेडिकल करवाया,जिसमें बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई। उसके दोस्तों को देर रात छोड़ दिया गया। जबकि छात्रा के अब वीरवार को पुलिस सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसके बयान दर्ज करवाए जाएंगे।