पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़| सर्दीयानि फूलों की बयार और इसी बयार का लुत्फ

चंडीगढ़| सर्दीयानि फूलों की बयार और इसी बयार का लुत्फ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| सर्दीयानि फूलों की बयार और इसी बयार का लुत्फ उठाने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी में वीरवार से शुरू होने जा रहा है गुल दाऊदी शो। पीयू के हार्टीकल्चर डिविजन की ओर से ऑर्गेनाइज सातवें गुलदाउदी एग्जीबिशन का उद्‌घाटन वाइस चांसलर प्रो. अरुण ग्रोवर करेंगे। एग्जीबिशन प्रो. आरसी पॉल रोज गार्डन में लगाया जाएगा। डीयूआई प्रो. एके भंडारी इसकी अध्यक्षता करेंगे जबकि रजिस्ट्रार रिटायर कर्नल गुलजीत सिंह चड्‌ढा गेस्ट ऑफ ऑनर रहेंगे। डिवीजनल इंजीनियर अनिल ठाकुर ने बताया कि इस एग्जीबिशन में फूलों की 190 वैराइटीज रखी गई हैं। 2388 गमले में 25 तरीके के फ्लावर अरेंजमेंट देखने को मिलेंगे।

पीयू में गुलदाउदी एग्जीबिशन आज से