- Hindi News
- कैब ही नहीं स्कूल बस और ऑटो ड्राइवर्स का भी वेरिफिकेशन जरूरी
कैब ही नहीं स्कूल बस और ऑटो ड्राइवर्स का भी वेरिफिकेशन जरूरी
कैबकेबाद अब बाकी पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन पर भी प्रशासन सख्ती करने जा रहा है। बुधवार को प्रशासन की तरफ से ऑर्डर जारी किए गए हैं कि कैब के साथ साथ पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन जैसे टैक्सी, स्कूल बसें, ऑटोरिक्शा या और कमर्शियल व्हीक्ल जिनमें लोग ट्रेवल करते हैं उनके ड्राइवर और कंडक्टर की भी पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी होगी। इस बारे में स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से बुधवार को ही निर्देश एसटीए की तरफ से जारी कर दिए गए हैं। इस ऑर्डर में कहा गया है कि स्कूल बसें, ऑटोरिक्शा, ऑल इंडिया परमिट पर चल रही टैक्सियां और दूसरी कैब्स के ड्राइवर के लिए भी पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी है नहीं तो एजेंसी या व्यक्ति पर कार्रवाई होगी।
एडिशनल सेक्रेटरी एसटीए राजीव तिवारी के मुताबिक बिना पुलिस वेरिफिकेशन के कोई भी व्हीकल चलने नहीं देंगे। ये सबके लिए जरूरी होगा कि जो भी उनका व्हीकल चलाता है या वे खुद व्हीकल को चला रहे हैं तो वेरिफिकेशन करवा कर इसका रिकॉर्ड एसटीए के पास देना जरूरी होगा।
रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग मेंकरीब 16 गाड़ियों के चालान उन्होंने काटे। यहां पर कई कैब ऐसी थी जिनके ड्राइवर बिना लाइसेंस के ही गाड़ी चला रहे थे, कई के पास एलएमवी लाइसेंस था। कई ड्राइवर ऐसे थे जिनके पास चेकिंग में आइडेंटी कार्ड भी नहीं मिला।
केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद वेब बेस्ड कैब्स पर पाबंदी लगा दी गई है लेकिन बुधवार को भी इन फर्मों की कैब्स चंडीगढ़ में दौड़ती रही। इसके चलते पांच गाड़ियों को एसटीए के अफसरों ने अलग अलग जगह नाके लगाकर जब्त किया। रेलवे स्टेशन के पास, मनीमाजरा, सेक्टर-19, सेक्टर-37, 27 और सेक्टर-20 के पास कैब्स की चैकिंग को लेकर स्पेशल चैकिंग की गई। इस दौरान उबर की तीन कैब्स को जब्त किया गया जबकि मैरू और कैब्स फॉर श्योर की एक-एक कैब को जब्त कर पुलिस स्टेशन में खड़ा कर दिया गया है।
वेरिफिकेशन नहीं, तो एजेंसी मालिक पर कार्रवाई
एसटीए पंचकूला और मोहाली के ट्रांसपोर्ट अफसरों को भी चंडीगढ़ में आने वाले ऑटो, स्कूल बसों अन्य व्हीकल के ड्राइवर्स और कंडक्टरों का वेरिफिकेशन का लिखेगी।
रेलवे स्टेशन के बाहर कैब का चालान काटते एसटीए के अफसर। फोटोभास्कर